पटना, अगस्त 12 -- डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री ने कहा कि बकारीपालक उत्पादक से उद्यमी बनेंगे। बकरीपालकों को दूध और मांस का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। सुधा बूथ पर बकरी दूध मिलेगा। प्रखंड स्तर पर बकरीपालकों की सहकारी समितियां बनेंगी। बुधवार को विकास भवन के विभागीय सभागार में पशुपालन निदेशालय और दी गोट ट्रस्ट के बीच हुए गैर वित्तीय एमओयू पर हस्ताक्षर के दौरान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

बकरीपालकों का उत्थान मंत्री ने कहा कि बकरी गरीबों की गाय है। हमारी प्राथमिकता प्रति बकरी पशुपालक की आय बढ़ाना है। स्वस्थ पशु, वैज्ञानिक प्रबंधन, बेहतर उत्पादन और सुनिश्चित बाजार इन सभी को एक साथ जोड़कर ही बकरीपालन को लाभकारी उद्यम बनाया जा सकता है। छोटे और सीमांत पशुपालक परिवारों तथा ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका का यह महत...