बकरीद से पहले महुआडांड़ में अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त
लातेहार, मई 26 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर महुआडांड़ पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाया। थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रखंड के दर्जनों गांवों और टोला-टांडों में छापेमारी कर अवैध महुआ शराब की कई भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में महुआ-जावा शराब एवं शराब बनाने के उपकरण जब्त किए गए। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि बकरीद को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और अवैध कारोबार या शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। अभियान में पुलिस के एसआई सहित कई जवान शामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.