बकरीद से पहले बकरों के दाम आसमान पर
औरैया, मई 26 -- फफूंद, संवाददाता। बकरीद का त्योहार नजदीक आते ही क्षेत्र के पशु बाजारों में बकरों की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। फफंूद, अजीतमल और अछल्दा समेत आसपास के बाजारों में इस वर्ष बकरे पिछले वर्षों की तुलना में काफी महंगे बिक रहे हैं। पशुपालकों और व्यापारियों का कहना है कि इस बार क्षेत्र से बड़ी संख्या में बकरे बंगाल समेत अन्य राज्यों में भेजे जा रहे हैं। इससे स्थानीय बाजारों में बकरों की कमी हो गई है और दाम तेजी से बढ़ गए हैं। बाजार में इस समय करीब 15 किलो वजन का बकरा 18 हजार रुपये तक बिक रहा है, जबकि 20 किलो वजन वाले बकरे की कीमत 23 हजार रुपये या उससे अधिक पहुंच गई है। यह भी पढ़ें- मुंगेर: अल्लाह की राह में कुर्बानी देकर त्याग और इंसानियत का देंगे पैगाम अच्छी नस्ल और हट्टे-कट्टे बकरों के दाम इससे भी ऊपर बताए जा रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.