बकरीद से पहले पुलिस ने पैदल मार्च निकाला
फरीदाबाद, मई 26 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। 28 मई को मनाए जाने वाले पर्व ईद-उल-जुहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए फरीदाबाद पुलिस अलर्ट हो गई है। जिले में करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी। पुलिस ने सोमवार शाम को सभी थाना क्षेत्रों में पैदल मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस आयुक्त सतेन्द्र कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पुलिस के अनुसार 28 मई को ईद-उल-जुहा (बकरीद) के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। क्विक रिस्पांस टीम, ईआरवी और राइडर स्टाफ भी लगातार गश्त करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.