बकरीद से पहले डीएम-एसएसपी ने शहर में किया गस्त
एटा, मई 27 -- बकरीद को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम अरविन्द सिंह एवं एसएसपी डाक्टर इलामारन जि. की ओर से बुधवार को देरशाम पटियाली गेट चौकी,रेवाड़ी मोहल्ला, किदवई नगर सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ संयुक्त पैदल गश्त किया गया। शहर के संभ्रांत एवं गणमान्य नागरिकों से संवाद स्थापित कर क्षेत्र की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा संबंधी फीडबैक प्राप्त किया। अपील करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। एडीएम प्रशासन संगम लाल, एएसपी श्वेताभ पांडेय, एएसपी क्राइम योगेंद्र सिंह, सीओ सिटी कृतिका सिंह, सीओ यातायात संजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.