बकरीद से पहले एडीजी आगरा जोन ने किया शहर की सड़कों पर पैदल गश्त
अलीगढ़, मई 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बकरीद पर्व से पूर्व मंगलवार को नवागत अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) आगरा जोन एसके भगत ने अलीगढ़ की सड़कों पर पैदल गश्त किया। इसके साथ ही शाहजमाल ईदगाह पर स्थानीय नागरिकों व संभ्रांत लोगों के साथ संवाद किया। एडीजी ने अपने प्रथम अलीगढ़ दौरे के दौरान थाना देहलीगेट क्षेत्र स्थित शाहजमाल ईदगाह में लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। इस दौरान आमजन से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फीडबैक भी लिया गया तथा उनकी समस्याएं और सुझाव सुने गए। नगर क्षेत्र में पैदल गश्त के दौरान एडीजी ने प्रमुख बाजारों, मार्गों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- ईद को शान्तिपूर्वक ढंग से मनाने की अपील ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता और मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारी निभाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.