खगडि़या, मई 24 -- बेलदौर । एक संवाददाता बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सांप्रदायिक सौहार्द के बीच मनाने के लिए शांति कमेटी की बैठक रविवार को थाना परिसर में सीओ अमित कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अधिकारियों ने उपस्थित कमेटी के सदस्यों से इस पर्व को शांतिपूर्ण एवं सांप्रदायिक सौहार्द के बीच मनाने का अनुरोध किया। इसमें खलल डालने वाले असमाजिक तत्वों का पहचान कर इसकी सूचना पुलिस को देने की सलाह दी गई। राज्य सरकार के द्वारा पर्व मनाने को लेकर मिले अद्यतन दिशा निर्देश से अवगत करवाते हुए कहा कि शराबियों पर इस दौरान कड़ी नजर रखी जाएगी एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्व मनाने वालों प्रमुख स्थलों को चिन्हित कर वहां पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की प्रतिनियुक्त किए जाने की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर मंझौल थ...