पीलीभीत, मई 22 -- जहानाबाद। थाना परिसर में आगामी बकरा ईद को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम श्रद्धा सिंह,नायब तहसीलदार परितोष द्विवेदी तथा प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से मुस्लिम समुदाय के लोगों को संबोधित किया। एसडीएम श्रद्धा सिंह ने त्योहार को परंपरागत तरीके से मनाने और कोई नई परंपरा न शुरू करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के बाद अवशेषों को जमीन में दबाया जाए तथा रक्त को नालियों में बहाया जाए। जिससे स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे। इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने लोगों से खुराफाती तत्वों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की। यह भी पढ़ें- बकरीद पर गाइडलाइन जारी, सोशल मीडिया से बचें एसडीएम ने पंचायत कर्मचारियों को क्षेत्र में साफ...