बकरीद मेले में उमड़ी आस्था की भीड़, दरगाह पर जायरीनों ने की चादरपोशी
बलरामपुर, मई 30 -- ललिया, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के मथुरा बाजार स्थित दरगाह पीर हनीफ पर बकरीद के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय मेले में आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। मेले में दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जायरीन, अकीदतमंद व क्षेत्रीय लोग पहुंचकर दरगाह शरीफ पर हाजिरी देकर जियारत कर रहे हैं। मेले में लगे झूले, सर्कस, बच्चों के मनोरंजन के विविध साधन तथा दैनिक उपयोग और घरेलू सामानों की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भारी संख्या में लोग मेले में पहुंचकर खरीदारी और मनोरंजन का आनंद ले रहे हैं, जिससे क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल और मजबूत हो रहा है। मेला अध्यक्ष मोहम्मद उमर शाह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि जायरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.