बकरीद में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी संवेदनशील एवं चिह्नित स्थलों की होगी विशेष निगरानी
बेगुसराय, मई 25 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। आगामी ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में शांति समिति की बैठक की गई। मौके पर डीएम ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे, संवेदनशीलता एवं सामाजिक सद्भाव का पर्व है। पर्व के दौरान जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व के अवसर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी संवेदनशील एवं चिह्नित स्थलों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- बकरीद में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.