बकरीद में माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद: एसएचओ
मुंगेर, मई 25 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आगामी 28 मई (गुरुवार) को बकरीद पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को आदर्श थाना जमालपुर परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने की। बैठक में शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लेकर पर्व को भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। मौके पर एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने कहा कि बकरीद पर्व आपसी प्रेम, त्याग और भाईचारे का संदेश देता है। पर्व के दौरान यदि किसी ने भी माहौल बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सोशल मीडिया सहित हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए है। यह भी पढ़ें- बकरीद : विधि व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.