बकरीद में जिले के 417 संवेदनशील जगहों पर 834 दंडाधिकारी होंगे तैनात
मधुबनी, मई 25 -- मधुबनी,निज संवाददाता। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। प्रशासन की ओर से सभी संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है ताकि पर्व के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो। डीएम आनंद शर्मा व एसपी योगेन्द्र कुमार के संयुक्त निर्देश पर जिले के 417 महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर 834 दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही अतिरिक्त सशस्त्र बल और दंगा नियंत्रण टीम को भी तैयार रखा गया है। सभी अधिकारियों को समय पर अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचकर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। साइबर सेल रहेगा सक्रिय यह भी पढ़ें- बकरीद : विधि व्यवस्था को ले 124 दंडाधिकारी तैनात, असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.