बकरीद में असामाजिक तत्वों के साथ सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर : उपायुक्त
देवघर, मई 27 -- देवघर,प्रतिनिधि। ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को जिले में पूर्ण शांति, आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इस कड़ी में बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें डीसी ने अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर अब तक हुई शांति समिति की बैठकों की प्रगति की समीक्षा की और विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कड़ा दिशा-निर्देश जारी की। इस दौरान डीसी ने कहा कि त्योहार के दौरान जिले में शांति भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा। उन्होंने साइबर सेल और पुलिस पदाधिकारियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की राउंड-द-क्लॉक मॉनिटरिंग (कड़ी निगरानी) करने का आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.