बकरीद मिलन समारोह में सौहार्द बनाए रखने की अपील
गिरडीह, जून 9 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के चहाल गांव स्थित मुखिया समसुनिया खातुन के आवास पर सोमवार को बकरीद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित समाज के विभिन्न दायित्वों से जुड़े लोगों द्वारा क्षेत्र में समाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा, भाजपा नेत्री गीता हाजरा, जिला परिषद सदस्य बिमल कुमार सिंह, झामुमो के प्रखण्ड अध्यक्ष मोजाहिद अंसारी, मुखिया अयोध्या हाजरा, पूर्व पंचायत समिति बच्चु नारायण राय, जागेश्वर यादव, सुरेश हाजरा, सद्दीक अंसारी, श्यामलाल सोरेन, फलीजान अंसारी, राजेंद्र राय, जाकिर अंसारी, राजेश बेसरा, उद्दीन अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी, रजाक अंसारी आदि लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.