गढ़वा, मई 30 -- धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत टाटीदीरी स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में बकरीद पर्व के अवसर पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारे, प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना था। उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. यासिन अंसारी ने उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बकरीद त्याग, समर्पण, इंसानियत और कुर्बानी का पर्व है। यह त्योहार हमें दूसरों की खुशियों में शामिल होने, जरूरतमंदों की सहायता करने तथा समाज में प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सभी धर्म मानवता और भाईचारे का संदेश देते हैं। हमें एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार साह ने कहा कि बकरीद का पर्व समाज में एकता और सद्भा...