बकरीद पर हाई अलर्ट, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
रामपुर, मई 25 -- रामपुर। जिलेभर में मनाए जाने वाले बकरीद को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी, जबकि ईदगाहों, जामा मस्जिदों और प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी ईदगाह कमेटियों और धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। अधिकांश ईदगाहों में सुबह सात बजे और जामा मस्जिद में साढ़े सात बजे नमाज अदा की जाएगी, इसके बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में नमाज का क्रम चलेगा। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ खुफिया विभाग की टीमें भी सक्रिय रहेंगी。 यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.