बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद, ईदगाहों पर मुस्तैद दिखी पुलिस
सीवान, मई 29 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड में ईदुल अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। विभिन्न चौक-चौराहों के साथ-साथ सभी ईदगाहों व मस्जिदों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार, अंचल अधिकारी दिव्य प्रकाश तथा थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ विभिन्न ईदगाहों का जायजा लेते रहे। प्रखंड की 15 पंचायतों समेत गोपालपुर नगर पंचायत क्षेत्र में तय समय पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदुल अजहा की नमाज अदा की। यह भी पढ़ें- हुसैनगंज के मस्जिदों व ईदगाहों में शांतिपूर्वक अदा हुई ईद-उल-अज़हा की नमाज नमाज के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.