आगरा, मई 18 -- कोतवाली परिसर में सोमवार को बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान एसडीएम प्रदीप कुमार विमल ने बताया कि कोई भी व्यक्ति खुले में कुर्बानी ना करें और जो अपशिष्ट पदार्थ बचे, उसे इधर-उधर न फेकें। अपशिष्ट को नगर पालिका द्वारा गली गली में ट्रैक्टर ट्राली घुमाई जाएगी, उसे ट्रैक्टर ट्राली में डाल दें। कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न डाले। सीओ अमित कुमार ने कहा कि कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नादे, अपना त्योहार शांति से मनाएं। कोई भी बाइक पर स्टंट नहीं करेगा। अफवाहों पर ध्यान न दें। बैठक में अमित प्रकाश महाजन, सुभाष चंद्र गुप्ता, रामाश्रय पचौरी, तोड़ी सिंह राठौड़, समसुल प्रधान, डा. संजय, चंद्रपाल माथुर और रवि माथुर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने की बैठक यह भी पढ...