बकरीद पर सुरक्षा कड़ी, पीएसी-आरएएफ तैनात, ड्रोन से होगी निगरानी
अलीगढ़, मई 28 -- फोटो : अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्योहार को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर में सेक्टर स्कीम लागू करने के साथ पीएसी व आरएएफ तैनात की गई है। संवेदनशील इलाकों, मिश्रित आबादी में सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। बुधवार को डीएम अविनाश कुमार व एसएसपी नीरज जादौन ने पैदल गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। यह भी पढ़ें- बकरीद पर जिला पुलिस अलर्ट, सभी थानों में फ्लैग मार्चसुरक्षा तैयारियां पिछले 10 दिन से पुलिस की ओर से सुरक्षा की तैयारियां की जा रही है। इसके तहत सभी थाना क्षेत्रों में संभ्रांत लोगों के साथ शांति समिति की बैठकें की गई हैं, जिसमें लोगों से आपसी मेलजोल के साथ त्योहार मनाने व अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई। वहीं, शाहजमाल ईदगाह में भी बैठक करके सभी को शासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.