रांची, मई 26 -- रांची, संवाददाता। बकरीद को लेकर शहर में बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से सर्वधर्म सद्भावना समिति के प्रतिनिधिमंडल ने रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त संजय कुमार से मुलाकात की। समिति के अध्यक्ष मो. इस्लाम, जयसिंह यादव और वार्ड-16 के पार्षद मो. सलाउद्दीन संजू के संयुक्त नेतृत्व में हुई इस बैठक में नागरिक समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया गया। अपर नगर आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में सफाई, पेयजल और बिजली व्यवस्था को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- बकरीद पर शहर की साफ-सफाई पर निगम ने किया मंथन उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र में समस्या आने पर निगम के सिटी मैनेजर से संपर्क कर त्वरित समाधान कराया जा सकता है। समिति के ...