नई दिल्ली, मई 26 -- UP News: बकरीद के अवसर पर गुरुवार को संभल समेत डेढ़ दर्जन संवेदनशील जिलों में सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध रहेंगे। डीजीपी मुख्यालय स्तर से इन जिलों को अतिरिक्त पीएसी भी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश में बढ़ती राजनीतिक सरगर्मियों के बीच शरारती तत्वों के त्योहार के मौके पर गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए सभी जिलों में जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को अतिरिक्त सतर्कता बरते जताने का निर्देश भी दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अलीगढ़, बिजनौर, सहारनपुर, रामपुर और संभल समेत अन्य संवेदनशील जिलों के डीएम और एसपी से सुरक्षा प्रबंधों को लेकर विस्तृत निर्देश दिए थे। लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, बरेली, प्रयागराज समेत अन्य शहरों में मिलीजुली आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस ब...