संभल, मई 28 -- बकरीद पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संभल पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। त्योहार के मद्देनजर जिलेभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जनपद को 5 जोन, 18 सेक्टर, 42 सब सेक्टर में विभाजित कर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है, जबकि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी और आरआरएफ जवानों को लगाया गया है। पुलिस प्रशासन का फोकस सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर भी है। इसके लिए यातायात पुलिस को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेना शुरू कर दिया है। हयातनगर क्षेत्र स्थित कमलपुर सराय ईदगाह पर नमाज के दौरान विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। नमाज के समय वाहनों को चौधरी सराय पर रोक दिया जाएगा...