प्रयागराज, मई 20 -- आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए कोतवाली थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता अब्दुल अजीज चांद भाई ने की। बैठक में सोशल मीडिया पर कुर्बानी की फोटो और वीडियो साझा न करने की अपील की गई। कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। बैठक में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शहर की गंगा-जमुनी तहजीब बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान ताहिर अंसारी, जिया उबैद खान, शकील अहमद गुड्डू, नैयर भाई, हाजी चांद, संजय, राशिद भाई, याकूब भाई, अरशद जैदी, शाहीन बेगम आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बकरीद पर प्रतिबंधित पशुओं की न करें कुर्बानी यह भी पढ़ें- बकरीद पर प्रतिबंधित पशुओं की न करें कुर्बानी यह भी पढ़ें- पीस कमेटी की बैठक में भाईचारे के साथ त्योह...