बकरीद पर शांति और सौहार्द बनाए रखने को प्रशासन अलर्ट
कटिहार, मई 23 -- कटिहार, वरीय संवाददाता ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को आपसी भाईचारा, गंगा-जमुनी तहजीब और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। शनिवार को विकास भवन सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक शेखर चौधरी की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, उकसावे या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक की शुरुआत शांति समिति के सदस्यों द्वारा सुझाव और पिछले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.