कटिहार, मई 24 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं मर्यादित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को बारसोई थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अंचल पदाधिकारी श्याम सुंदर शाह रहे। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपीलबैठक के दौरान के विचार बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित अंचलाधिकारी श्याम सुंदर साह ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक होता है। ऐसे में सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पा...