बकरीद पर विवादित पोस्ट, कुर्बानी के पोस्टर में गाय; धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में 2 गिरफ्तार
फतेहपुर, मई 21 -- यूपी के फतेहपुर में बकरीद से पहले सोशल मीडिया पर विवादित फोटो पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने एक मौलाना समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपियों पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और माहौल खराब करने का आरोप लगाया गया है। मामला ललौली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक एक हिंदू नेता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कस्बा ललौली निवासी जैनुल आबदीन ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर बकरीद की कुर्बानी से जुड़ी एक आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की थी। जिसमें गाय की फोटो लगाई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस पोस्ट से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और क्षेत्र का माहौल बिगड़ सकता था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने मोहम्मद गुफरान खान (33) पुत्र बदरुद्दीन और जैनुल आबदीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.