रतलाम, मई 28 -- मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में गुरुवार को गौ-अवशेष मिलने की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। राजीव गांधी सिविक सेंटर क्षेत्र में गाय का कटा सिर और अन्य अवशेष मिले। इसकी सूचना पर हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे गए।, घटना को लेकर नाराज कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर करीब पांच घंटे तक चक्काजाम किया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी हुई।गाय के अवशेष रखकर किया चक्काजाम प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर गौ-अवशेष रखकर विरोध जताया। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है, जब तक जिम्मेदार अधिकारियों से स्पष्ट कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिलेगा और मामले के दोषियों पर सख्त कदम नहीं उठाए जाएंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े पदाधिकारियों ने...