बकरीद पर मांगी अमन की दुआ, दी मुबारकबाद
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 28 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज गुरुवार सुबह आठ बजे शहर के भुलियापुर स्थित ईदगाह में पढ़ी गई। नमाजियों ने दोनों हाथ उठाकर मुल्क की सलामती के लिए खुदा से दुआ मांगी। ईदगाह में एक साथ हजारों लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ी। इसके बाद एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। इसके बाद ईदगाह पर लगे मेले में घूमकर बच्चों और महिलाओं ने मिठाई और जरूरी सामानों की खरीदारी की। ईद-उल अजहा की नमाज वैसे तो पूरे जिले के ईदगाह और मस्जिदों में पढ़ी गई लेकिन शहर के भुलियापुर स्थित ईदगाह पर नमाजियों की भारी भीड़ रही। इसका अनुमान प्रशासन को पहले से था। यह भी पढ़ें- अमन, शांति, भाईचारा व इंसानियत का संदेश है ईद-उल-अजहा यही कारण रहा कि ईदगाह पर सुबह होते ही भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान नमाजियों की सुरक्षा के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.