बकरीद पर बेवजह लोगों को परेशान न करे पुलिस प्रशासन: जियाउर्रहमान बर्क
संभल, मई 28 -- महंगाई और नीट परीक्षा रद्द होने के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने किया। इस दौरान सपाइयों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा। सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने डीएम से कहा कि बकरीद पर कोई भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं करेगा, लेकिन पुलिस और प्रशासन बेवजह लोगों को परेशान न करे। उन्होंने त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पानी, बिजली और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और नीट परीक्षा रद्द होने से छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। यह भी पढ़ें- सपा का आम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन 30 को सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार से जनह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.