बकरीद पर प्रशासन अलर्ट, खुले में नमाज और रील बनाने पर रोक
कन्नौज, मई 25 -- कन्नौज। आगामी ईद-उल-अजहा को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में आयोजित जिला शांति समिति की बैठक में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने साफ कहा कि पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया जाए और किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न हो। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि खुले स्थानों, सार्वजनिक मार्गों और सड़कों पर नमाज अदा नहीं की जाएगी। कुर्बानी केवल निर्धारित और निजी स्थानों पर ही होगी। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूरी तरह रोक रहेगी। कुर्बानी के बाद निकलने वाले अवशेषों को खुले में फेंकने के बजाय निर्धारित स्थानों पर गड्ढा खोदकर दफनाने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर नालंदा पुलिस अलर्ट : संवेदनशील इलाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.