बकरीद पर पुख्ता होगा सुरक्षा प्रबंध, मॉक ड्रिल आयोजित
गढ़वा, मई 28 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पुलिस केंद्र स्थित परेड ग्राउंड में बकरीद पर्व के दौरान कानून व्यवस्था को बनाये रखने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देश पर परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र संदीप कुमार के नेतृत्व में एक विस्तृत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल के दौरान बलवा ड्रिल, दंगाइयों को नियंत्रित करने और किसी भी आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान गढ़वा/रंका/श्रीबंशीधर नगर अनुमंडल में तैनात क्यूआरटी की टीम, आईआरबी की टीजी दस्ता एवं जिला सशस्त्र बल के जवानों ने भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील हालात में त्वरित कार्रवाई, आपसी समन्वय और कानून-व्यवस्था बनाये रखने की रणनीतियों का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- संवेदनशील 508 स्थानों पर दंडाधिकारी व जवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.