लखनऊ, मई 27 -- परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बकरीद के अवसर पर यात्रियों को सुरक्षित, सुगम व बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिहाज से बस अड्डों पर बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, सुलभ शौचालयों की साफ-सफाई तथा शौचालयों के समीप चूने के छिड़काव सुनिश्चित किया जाए। बसों को मार्ग पर भेजने से पूर्व उनका निरीक्षण व फिटनेस परीक्षण जरूर कराया जाए। सभी चालक, परिचालक तथा बस अड्डों पर तैनात कर्मचारी यात्रियों के साथ शिष्ट व्यवहार करें। मंत्री ने मार्ग पर मिलने वाले प्रत्येक यात्री को सम्मानपूर्वक बैठाने तथा उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने पर बल दिया। यह भी पढ़ें- बकरी को लेकर यूपी में हाई अलर्ट, सड़कों पर नमाज पढ़ने पर पाबंदी, ईस्ट से वेस्...