बकरीद पर नगर निगम क्षेत्र में चार चिन्हित स्थलों पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
रुद्रपुर, मई 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और कानून व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने नगर निगम रुद्रपुर क्षेत्र में विशेष प्रबंध किए हैं। मुस्लिम समुदाय के ओर से इस वर्ष बकरीद का पर्व आज और कल यानि कि इस्लामिक माह जिलहिज्जा की 10वीं तारीख को मनाया जाएगा। परंपरा के अनुसार ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद तीन दिनों तक कुर्बानी की प्रक्रिया जारी रहेगी। प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पर्व के दौरान पशुओं के अवशेषों को नदियों या नालों में बहाने व सार्वजनिक स्थलों पर फेंकने जैसी गतिविधियों से सामाजिक और कानून व्यवस्था संबंधी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाएगी। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.