गढ़वा, मई 28 -- चिनिया, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में गुरुवार को सौहार्द ओर भाईचारे के माहौल में बकरीद मनाई गई। सुबह से ही मस्जिदों में भारी भीड़ देखी गई। चिनिया थाना मुख्यालय के मस्जिद में इमाम मोहम्मद साजिद, रानीचेरी मस्जिद में इमाम हसनैन रजा ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और क्षेत्र में अमन, चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। चिनिया मुख्यालय के मस्जिद, रानीचेरी मस्जिद, खुरी, बरवाडीह, नवानगर, बेसरी, ठाडहा पत्थर समेत कई मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। बकरीद शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। यह भी पढ़ें- ईदगाह पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की गई तैनाती चिनिया थाना प्रभारी बिकू कुमार रजक के नेतृत्व ...