जहानाबाद, मई 25 -- अरवल, निज संवाददाता। जिले में बकरीद पर शांति पूर्ण माहौल में संपन्न करने के लिए सोमवार को सभी थानाध्यक्षों, अंचल अधिकारी एवं नगर परिषद के पदाधिकारी के साथ बैठक हुई। इस मौके पर अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय के द्वारा निर्देश दिया कि बकरीद पर को लेकर प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करेंगे एवं साफ सफाई पर पूरा फोकस करेंगे। साथ ही अपने स्तर से सभी पदाधिकारी सामूहिक नवाज वाले स्थल का निरीक्षण करेंगे एवं सभी सुविधा प्रदान करेंगे ताकि कहीं से किसी प्रकार की कोई दिक्कत परेशानी नहीं हो। बकरीद को लेकर सभी तैयारी पूरी कर लें। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को मिल्लत के साथ संपन्न कराने की अपील अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि बकरीद को लेकर सभी जगह पर सुरक्षा के पुख्ता...