नई दिल्ली, मई 28 -- दिल्ली यूनिवर्सिटी ने ईद-उल-जुहा के मौके पर छात्रों को बड़ी राहत दी है। जिन विद्यार्थियों की परीक्षा 28 मई 2026 को तय थी और जो बकरा ईद की वजह से एग्जाम नहीं दे पाएंगे, उन्हें अब बाद में परीक्षा देने का मौका मिलेगा। यूनिवर्सिटी के इस फैसले से हजारों छात्रों को राहत मिली है, क्योंकि इस बार ईद की तारीख को लेकर आखिरी समय में बदलाव हुआ था और कई राज्यों में छुट्टियों का शेड्यूल भी बदल गया। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने साफ कहा है कि ऐसे छात्र 4 जुलाई 2026 के बाद आयोजित होने वाली विशेष परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को अपने कॉलेज के प्रिंसिपल या विभागाध्यक्ष को ईमेल भेजकर जानकारी देनी होगी। यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा की।ईद की तारीख बदलने से बढ़ी थी परेशानी दरअसल, पहले माना जा रहा ...