बकरीद पर खुले में कुर्बानी न दें, सोशल मीडिया को लेकर मुस्लिमों से खास अपील; जानें क्या?
रायपुर, मई 27 -- बकरीद (ईद-उल-अजहा) से पहले छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम समुदाय से शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। बोर्ड ने लोगों से खुले या सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न करने और इससे जुड़े फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने से बचने को कहा है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि राज्यभर की मस्जिदों और ईदगाहों में स्थानीय समय के अनुसार सुबह 6 बजे से 11 बजे तक ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस्लाम भाईचारे, सभी धर्मों के सम्मान और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का संदेश देता है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में बकरीद पर कहां होगी कुर्बानी, क्या है बैन? जानिए सरकार के नियम बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि ईद-उल-अजहा पैगंबर इब्राहिम और पैगंबर इस्माइल की कुर्बानी की याद में मनाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.