गोंडा, मई 28 -- गोण्डा, संवाददाता। ईद उल अजहा का त्योहार गुरुवार को जिले भर में अकीदत, पाकीजगी और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। जिलेभर के ईदगाह और मस्जिदों में लोगों ने अल्लाह की बारगाह में सजदा किए। सुबह से ही लोगों का हुजूम ईदगाह की ओर उमड़ पड़ा। कुर्बानी और त्याग के इस पर्व पर शहरवासियों ने नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे की दुआएं मांगीं। शहर के पटेल नगर स्थित ईदगाह में सुबह छह बजे से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ नए कपड़ों में ईदगाह की ओर पहुंचने लगे। सुबह 8 बजे तक नजारा देखते ही बना। मौलाना मुजक्किर की इमामत में हजारों नमाजियों ने एक साथ बारगाहे इलाही में सजदे किए। सफों में बुजुर्ग, जवान और बच्चे कंधे से कंधा मिलाकर खड़े दिखे। नमाज के बाद हुए खुतबे में मौलाना ने कुर्बानी के मकसद,...