बकरीद पर कुर्बानी स्थलों का पुलिस ने किया निरीक्षण
बाराबंकी, मई 17 -- जैदपुर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। रविवार को कोतवाल संतोष सिंह ने पुलिस टीम के साथ कस्बे व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित कुर्बानी स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कुर्बानी करने वाले स्थानों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा आने-जाने के रास्तों का बारीकी से निरीक्षण किया। कोतवाल ने लोगों से बातचीत कर शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- रविवार को नहीं दिखा चांद, बकरीद 28 को पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा लगातार गश्त जारी रहेगी। कोतवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.