बकरीद पर काम को जा रहे युवक की बाइक भिड़ंत में मौत
फिरोजाबाद, मई 28 -- मटसेना थाना क्षेत्र गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार से दौड़ रही दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बकरीद मनाने के बाद काम पर जा रहे एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना खैरगढ़ के गांव नयाबांस निवासी 28 वर्षीय वसीम पुत्र अख्तर गुरुवार दोपहर बाइक से फिरोजाबाद आ रहा था। वह हलपुरा-लालई मार्ग पर पहुंचा वैसे ही सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों लोग उछलकर सड़क पर जा रहे। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल सिर में गंभीर चोट लगने से वसीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार 21 वर्षीय शिवम पुत्र जयवीर सिंह निवासी हिमायूंपुर थाना दक्षिण गंभीर रूप से घायल हो गया।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.