संतकबीरनगर, मई 23 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के बौरब्यास चौकी अंतर्गत मुसहरा गांव बकरीद त्योहार को लेकर प्रशासन की नजर में अतिसंवेदनशील बना हुआ है। वर्ष 2007 में कुर्बानी को लेकर गांव में हुए विवाद के बाद से यहां हर वर्ष विशेष सतर्कता बरती जाती है। बकरीद के मद्देनजर गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन द्वारा त्योहार से एक दिन पहले से लेकर एक दिन बाद तक पीएसी के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। गांव की हर गतिविधि पर पुलिस की नजर है। थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अब तक 23 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया गया है। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर पर प्रशासन अलर्ट, 46 मजिस्ट्रेट तैनात उन्हें नोटिस भी जारी कर दी...