अलीगढ़, मई 28 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। जनपद में गुरुवार को बकरीद का त्योहार अकीदत और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह होते ही शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में नमाज के लिए इकट्ठा हुए। मस्जिदों में विशेष नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके तुरंत बाद ही पूरे शहर में कुर्बानी का दौर शुरू हो गया, जो अगले दो दिनों तक और जारी रहेगा。 यह भी पढ़ें- बकरीद पर अकीदत से हुई कुर्बानी, दो दिन और चलेगा दौर कुर्बानी और प्रशासनिक अपीलें इस पवित्र त्योहार पर मुस्लिम समाज के लोगों ने एकल और सामूहिक दोनों ही रूपों में कुर्बानी की सुन्नत को पूरा किया। इस बार त्योहार के मद्देनजर उलेमाओं और प्रशासनिक अपीलों का व्यापक असर देखने को मिला। धर्मगुरुओं ने नमाज के दौरान औ...