घाटशिला, मई 28 -- पोटका। प्रखंड के हल्दीपोखर,गंगाडीह सहित अन्य स्थानों पर बकरीद पर्व शांतिपूर्ण शुरू हुआ। मस्जिदों में नमाज अदा करने के उपरांत मुस्लिम समुदाय ने एक दूसरे से मिलकर बकरीद पर्व की शुभकामनाएं दी।नमाज के बाद कुर्बानी शुरू हुआ। इस अवसर पर पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्लाह,ग्राम प्रधान मो.असलम,उप मुखिया शाहिद परवेज, इस्लामुद्दीन, आफताब आलम,मो.इश्तहाक,इमाम साहब सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे। बकरीद पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव, अंचल निरीक्षक हेमंत कुमार,सब इंस्पेक्टर अंजता महतो सहित दर्जनों पुलिस बल तैनात रहे। प्रशासन द्वारा हल्दीपोखर में ड्रोन कैमरा से स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखा।  यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर में मनाया गया कुर्बानी का त्यौहार बकरीद यह भी पढ़ें- बकरीद की नमाज ईदगाह समेत छह स्थानों पर अदा की गई...