बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सुपौल, मई 25 -- जदिया, निज संवाददाता बकरीद को लेकर रविवार को जदिया थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई । जिसमें शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की गई।बैठक की अध्यक्षता जदिया थानाध्यक्ष नंदकिशोर नंदन एवं त्रिवेणीगंज बीडीओ सदरुल हसन ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में क्षेत्र के अलग-अलग पंचायतों के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया आवश्यक सुझाव भी व्यक्त किया।बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे, त्याग एवं सामाजिक सौहार्द का पर्व है। पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने तथा सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के भ्रामक पोस्ट से बचने की अपील की । यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, शांति और स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.