अयोध्या, मई 18 -- बीकापुर, संवाददाता। आगामी बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी बीकापुर श्रेया ने सोमवार को बीकापुर कोतवाली एवं तारून थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। बैठक में एसडीएम श्रेया ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति का प्रतीक हैं। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट न फैलाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की बात कही। बैठक में साफ-सफाई, पेयजल, बिजली व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने का निर्णय एसडीएम ने निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था...