पलामू, मई 24 -- पंडवा। बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक रविवार को पंडवा थाना परिसर में हुई। बैठक मे उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए प्रभारी थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से बकरीद पर होनेवाले कार्यक्रमों की जानकारी ली और लोगों से शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंडवा के लोग हर पर्व त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मानते आ रहे हैं। आगे भी शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की पहल करें।उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी, आपत्तिजनक टिप्पणी या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नमाज और कुर्बानी के स्थानों पर साफ-सफाई और पानी की उचित व्यवस्था का अनुरोध भी किया गया। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर मंझौल थाना में शांति समिति की बैठक एसआई नवल किशोर स...