दुमका, मई 24 -- जामा , प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जामा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. विवेक किशोर ने की। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ डॉ. विवेक किशोर ने सभी समुदाय के लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें, ताकि बकरीद पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। वहीं इंस्पेक्टर बिरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नमाज मस्जिद एवं ईदगाह में ही अदा करें, ताकि अन्य समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत न हों। उन्होंने लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- प्रतिबंधित मवेशी कटाई पर रहेगी रोक, अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई: एसडीओशांति ...