बकरीद पर्व आपसी भाईचारे और शांति का प्रतीक है
गढ़वा, मई 25 -- हरिहरपुर। स्थानीय ओपी के सभाकक्ष में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी नसीम अंसारी ने की। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं विभिन्न समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए ओपी प्रभारी ने कहा कि बकरीद पर्व आपसी भाईचारे और शांति का प्रतीक है। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा नहीं करने की अपील की गई।उन्होंने सभी लोगों से प्रशासन का सहयोग करने, निर्धारित स्थानों पर ही कुर्बानी देने तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- हरिहरगंज थाना परिसर में शांति समिति ने किया विमर्श साथ ही पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.