बकरीद त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
लोहरदगा, मई 21 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा भंडरा थाना परिसर में गुरुवार को थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बकरीद त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें शांति और आपसी सौहार्द के साथ बकरीद त्यौहार मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में नमाज का समय सहित कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। मौके पर थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने तथा अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि बकरीद का त्योहार त्याग, समर्पण और आपसी प्रेम का संदेश देता है। हमें मिलकर इस त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना है। अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर दारू थाना में शांति समिति की बैठक संपन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.