बस्ती, मई 27 -- बस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने दी। उन्होंने बताया कि 28 मई से तीन दिन तक बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन नमाज अदा करने के बाद कुर्बानी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- शांति, सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब बनाए रखने का आह्वानकुर्बानी को लेकर दिशा-निर्देश डीएम के साथ एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में भाईचारा के साथ त्यौहार मनाने की अपील किया की। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी एसडीएम, एसएचओ, तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर लें। सोशल मीडिया पर कोई भी गलत वीडियो प्रसारित नहीं हो, इसका ध्यान रखें। सीएमओ को निर्देशित किया कि सभी सीएससी व पीएससी पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें। पुलिस विभाग, सम्भागीय परिवहन विभाग के अधिकारियो...